diwali horizontal

आई सी यू में आज़म खान अब्दुल्ला आज़म की हालत स्थिर

0 155

लखनऊ : कोरोना वायरस से संक्रमित सपा नेता आजम खान की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है. उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल के कोविड आईसीयू में रिफर किया गया. यहां पर क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में आजम खान इलाज हो रहा है। वहीं आईसीयू में उन्हें सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आजम खान को प्रति मिनट 10 लीटर ऑक्सीजन पड़ रही है. वहीं, उनके बेट अब्दुल्ला खान की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है. अब्दुल्ला भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं मेदांता अस्पताल के निदेशक ने कहा कि आजम खान और उनके बेटे अबुद्ल्ला आजम को रविवार रात 9 बजे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

आजम खान और और उनके बेटे दोनों ही कोरोना संक्रमित हैं वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है वहीं, सीतापुर जिला कारागार के डेप्‍युटी जेलर ओंकार पांडेय ने रविवार को बताया था कि आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला में 30 अप्रैल को आरटी पीसीआर जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. एक हफ्ते पहले दो मई को प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए आजम खान को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी. लेकिन उन्होंने सीतापुर जेल से बाहर जाने से इनकार कर दिया था।

बता दें कि पिछले एक साल से ज्यादा समय से आजम खान सीतापुर में निरुद्ध हैं. सीतापुर जेल प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही उनका कोविड टेस्ट कराया था. कोविड टेस्ट रिपोर्ट में आजम खान सहित जेल में 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें पहले लखनऊ मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने की तैयारी की गई थी, लेकिन आजम खान ने जाने से मना कर दिया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.