diwali horizontal

मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

0 204

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद्  सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सुन्दरलाल बहुगुणा का प्रकृति से गहरा जुड़ाव था। पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।  सुन्दरलाल बहुगुणा के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.