
जुबेर अहमद कारी साहब ने कोरोना टीका लगवाने के लिए लोगों से किया अपील
बहराइच : सदर जमियत उलेमा ए हिन्द जिला बहराइच जुबेर अहमद कारी साहब ने कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों से कोविड टीका लगवाने के लिए अपील की । उन्होंने लोगों से कोविड संबंधी व्यवहार को अपनाने के साथ बिना किसी खास वजह के घर से बाहर न निकलने का सुझाव दिया यूनिसेफ के सहयोग से कोविड टीकाकरण के महत्व और अफवाहों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य महकमे की पहल पर धर्मगुरु ने कोविड टीकाकरण को लेकर कहा कि महामारी की कहर से लोगों बचाने में कोविड टीके की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए 45 वर्ष व उससे अधिक उम्रदराज व्यक्तियों को कोविड का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना की कहर से कई माताओं ने अपने जवान बेटों को खोया, तो कइयों की मांग सूनी हो गयी। वहीं कई बच्चे माता-पिता दोनों को खोकर अनाथ हो गए ।
ऐसे में हुकूमत द्वारा सुझाये गए उपायों पर सभी को अमल करना चाहिए। इसमें थोड़ी-थोड़ी देर पर साबुन पानी से हाथ धोना, मास्क का प्रयोग करना और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलना और लोगों से उचित दूरी बनाए रखना शामिल है। इसके अलावा सबसे अहम अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस मर्ज के सिलसिले में जो वैक्सीन हुकूमत की तरफ से लगाई जा रही है उसे 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को जरूर से जरूर लगवानी चाहिए। इसको लगवाने में कोई हर्ज की बात नहीं है इसलिए इस सिलसिले में जितनी भी अफवाहें हैं उनकी तरफ कत्तई तवज्जो न दें। उन्होंने बताया कि हमारे अकादीन ने, बुजुर्गों ने, मौलाना मरहूम साहब जनरल सिकरेट्री जमितुर रेहमाहीन ने वैक्सीन लगवाई है लिहाजा हम सभी को चाहिए कि इसकी तरफ तवज्जो करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। इस मौके पर यूनिसेफ के डीएमसी संदीप सक्सेना, डीएमसी तेहरीम सिद्दीकी के अलावा उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह मौजूद रहे।