diwali horizontal

लालजी टंडन का पार्थिव शरीर पहुंचा हजरतगंज, अंतिम संस्कार शाम साढ़े 4 बजे

0 354

लखनऊ : मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन का मंगलवार सुबह निधन हो गया। लाल का जी टंडन 85 वर्ष निधन हो गया। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन का मंगलवार सुबह 5:35 मिनट पर निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश में राज्यपाल लालजी टंडन का आज सुबह राजधानी लखनऊ के मेदांता में देहांत हो गया है। राज्यपाल लालजी टंडन गंभीर बीमारी के कारण कई दिनों से मेदांता में भर्ती थे। उनके किडनी और लिवर में दिक्कत थी। जहां उनको डायलिसिस पर रखा गया था। राज्यपाल लालजी टंडन के देहांत से कहीं न कही भारतीय जनता पार्टी को भी छती पहुंची है।

लाल जी टंडन को 11 जून को हालत बिगड़ने पर मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया। 13 जून को पेट मे रक्तस्राव होने पर ऑपरेशन किया गया। इसके बाद वह वेंटिलेटर पर चले गए। हल्का सुधार हुआ तो दो दिन बीच में बाई-पैप मशीन पर शिफ्ट किया गया। मगर तबियत फिर बिगड़ गई।

दिवंगत लालजी टंडन के अंतिम दर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किए जा सकेंगे। स्वर्गीय लालजी टंडन का पार्थिव शरीर हजरतगंज में कोठी नं 9, त्रिलोकनाथ रोड पर रखा जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 12 बजे टंडन परिवार के आवास 64, सोंधी टोला, चौक पर लाया जाएगा।

स्वर्गीय लालजी टंडन का अंतिम संस्कार गुलाला घाट, चौक पर शाम साढ़े 4 बजे संपन्न होगा। अंतिम यात्रा के निकलने का समय शाम 4 बजे होगा। स्वर्गीय लालजी टंडन के पुत्र आशुतोष टंडन गोपाल जी ने संबंध में लोगों के निवेदन किया है कि करोना आपदा के कारण सभी शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों से ही पूज्य बाबूजी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करें। जिससे कि सोशल डिसटेंसिंग का पालन हो सके. गोपाल जी इस वक्त उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.