diwali horizontal

नेक पहल गरीबो को तत्काल राहत देकर युवा विकास समिति ने प्रदान की राहत

0 177

फतेहपुर : गरीब,पीडित,निराश्रितो की मदद मे अग्रणी रहने वाले युवाओ ने एक और पहल शुरु कर गरीबो को राहत प्रदान किया है।जिले मे बारिश से गिर रहे गरीबो के घर को ठिकाना प्रदान करने के उद्देश्य से युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने एक हजार रुपए तत्काल सहायता राशि देने की घोषणा किया है।शुक्रवार शाम घरगिरि से परेशान हथगाम विकास खण्ड के सेमरा मानपुर गाव निवासी रामनरेश व रामविशाल,देवमई विकास खण्ड के रुसी परसदेपुर गाव निवासी रामखेलावन पुत्र मोतीलाल को समिति के अध्यक्ष ज्ञानेद्र मिश्रा के निर्देशन पर अमन दिक्षित,सूर्यप्रकाश द्विवेदी,ज्ञान मौर्य ने एक एक हजार रुपए मदद राशि प्रदान किया।बताया इससे पीडित को पन्नी,रस्सी,बल्ली आदि लाकर तत्काल रहने को ठिकाना बनाने मे आसानी होगी।अध्यक्ष ज्ञानेद्र मिश्रा ने कहा कच्चे घर गिरना बारिश मे आम बात है इंसानियत के नाते समिति के हमेशा निस्वार्थ मदद का उददेश्य रहा है इसी क्रम मे यह सेवा की जा रही है ताकि पुण्य कमाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.