diwali horizontal

महिला हॉकी टीम की जीत पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

0 205

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है। सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।

वहीं, यूपी के विधानसभा अध्यक्ष ने भी महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। यह पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण हैं। महिला हॉकी टीम को इस शानदार जीत पर बधाई एवं सेमीफ़ाइनल के लिए शुभकामनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.