diwali horizontal

राकेश टिकैत ने कहा किसानों का भविष्य संसद में नहीं सड़क पर तय होगा

0 190

नई दिल्ली : किसान आंदोलन के मुखिया भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत का शुक्रवार को दिल्ली से लखनऊ जाते समय कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अमोलर अंडरपास के करीब जोरदार स्वागत किया गया उन्होंने पदाधिकारियों को आगे के आंदोलन के लिए प्रेरित कर जोश भरा। युवाओं को देखकर उत्साहित टिकैत ने कहा कि अब किसानों का भविष्य संसद में नहीं सड़क पर तय होगा।

जिला अध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों और यूनियन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की नई कृषि नीति के खिलाफ अब अंदोलन और जोर होगा। किसान सड़कों पर उतरने को बाध्य हो गए है आजादी के बाद हर बार किसान अपने को ठगा महसूस किया है। धैर्य की परीक्षा ले रही सरकार को किसान आंदोलन महंगा पड़ेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.