
फतेहपुर : सीएसए कुलपति के निर्देश के अनुपालन में मॉडल गाँव हेतु औंग विकासखंड मलवा जनपद फतेहपुर को कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव फतेहपुर द्वारा गोद लिया गया है । प्रसार निदेशक डॉ ए के सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार मॉडल गाँव औंग का डॉ अलका कटियार कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव फतेहपुर द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होनें बताया कि मॉडल गाँव का लक्ष्य गाँव का सतत विकास हो l यह प्रगति आर्थिक रूप से सशक्त सामाजिक रूप से न्याय संगत व पर्यावरण के अनुकूल हो lकृषक व कृषक महिलाओं को अत्याधुनिक तकनीक से परिचित कराना lग्राम वासियों की सहभागिता से किसान उत्पादन संगठन (FPO) का निर्माण कर कृषि व्यवसाय में उनकी रुचि विकसित करना lउन्नत कृषि व्यवस्था पर्यावरण जागरूकता रोजगार परक प्रशिक्षण प्रशिक्षण की व्यवस्था करना l
निरीक्षण के दौरान लहसुन प्याज के भंडारण की जगह व व्यवस्था का अवलोकन किया गया।पपीते की नर्सरी का निकट जिलों में विपणन के विषय पर चर्चा हुईl।अधिक से अधिक वर्मी कंपोस्ट यूनिट बनाने पर चर्चा हुई l गाँव में पोषक वाटिका व औषधि पौधों की वाटिका बनाने पर चर्चा की गई lखेतों की साफ सफाई वह खाली पड़े खेतों का उपयोग व जैविक खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई l इस दौरान प्रगतिशील किसान रामसिंह पटेल के साथ ग्राम प्रधान ममता शुक्ला से गहन चर्चा हुई। और दोनों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव आमंत्रित किया गया। प्रसार निदेशक सीएसए ए के सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयासों की किसानों ने सराहना की।