diwali horizontal

एसआर ग्लोबल इंस्टीट्यूट में लगाया गया पिंक लेटर बाक्स

0 128

लखनऊ : आज वीरांगना (विशाल कश्यप की एक पहल) संस्था की ओर से बीकेटी स्थिति एसआर ग्लोबल इंस्टीट्यूट में पिंक लेटर बाक्स लगाया गया। इस पिंक लेटर बाक्स लगाने का उद्देश्य महिलाओं में बढ़ रहे अपराधों को रोकना है। जब महिलाओं या लड़कियों पर होने वाले किसी भी तरह के अपराध की सुनवाई कहीं नहीं होती है तो इन पिंक लेटर बाक्स में वह अपनी समस्या लिखकर डालती है जिसके बाद संस्था के पदाधिकारी उक्त लेटरों की जांच करके संबंधित महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद करते हैं। आज संस्था की सदस्यों जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेरणा कपूर, लखनऊ से महासचिव अंजलि अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष सपना मिश्रा, लखनऊ से अध्यक्ष रंजीता स्वरूप के साथ भाजपा महिला मोर्चा से प्रदेश सदस्य कोमल शुक्ला, बीकेटी महिला थाना से सब इंस्पेक्टर पूजा सिंह, सिपाही पल्लवी सिंह के साथ आरओसी के डायरेक्टर पियूष चौहान, नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान के साथ वरिष्ठ पत्रकार व दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा के मुकेश मिश्रा मौजूद थे।

इस अवसर पर पवन सिंह चौहान ने संस्था वीरांगना की तारीफ करते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया संस्था का कदम बेहद सराहनीय है और उनकी पूरी कोशिश रहेगी की संस्था द्वारा पिंक बाक्स में डाले गए पत्रों की समस्याओं के निराकरण में वह भी पूरी तरह से सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.