diwali horizontal

मायावती ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

0 141

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि देश के करोड़ों गरीबों, मजदूरों व शोषित पीड़ितों ने अपने थोड़े अच्छे दिनों की उम्मीद में ही बहुत समय व्यतीत किया है। यह बहुत चिंता की बात है। अब समय आ गया है कि सभी सरकारी कर्ताधर्ता उनका उद्धार करें। रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मायावती ने देशवासियों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की आजादी व उसके बाद मानवतावादी संविधान बना कर जो समतामूलक समाज बनाने में सभी की तरक्की का सपना देखा गया था वह अभी अधूरा है। इस पर सही सोच व समर्पण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों के जीवन में सुख, शांति, शिक्षा, समृद्धि व रोजगार संविधान का मूल है। इसके प्रति केंद्र व राज्य सरकारों को भी जनता के दुख दर्द को समझ कर उन्हें दूर करने के लिए इधर-उधर की बातें नहीं करनी चाहिए बल्कि उस पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करना बेहद जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.