diwali horizontal

साप्ताहिक बंदी खत्म, इन जगहों पर मिलेगी छूट, एक बार फिर से बाजार होंगे गुलजार

0 112

नई दिल्ली : देश मे अब कोरोना की कमी के बाद से हालात ठीक होने लगे है और धीरे धीरे सभी राज्यो में ढील मिलना शुरू हो गई है। जहां एक तरफ यूपी में रविवार की साप्ताहिक बंदी खत्म हो गई है तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में बाजार को बड़ी राहत दी गई है। त्योहारी मौसम में देर रात तक लोग अपने पसंद की शॉपिंग मॉल, बाजार व अन्य जगह गुलजार हो सकेंगे इसके अलावा मल्टीप्लेक्स में मनोरंजन भी कर सकेंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोरोना संक्रमण में आई कमी के बाद बाजार खोलने के घंटे में छूट दे दी है। दिल्ली के बाजार अब रात आठ बजे की जगह देर रात दस बजे तक खुलेंगे।

संक्रमित मामले में आई कमी के बाद दिल्ली अब धीरे-धीरे अनलॉक सोमवार से हो जाएगा। दिल्ली सरकार ने आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सोमवार से सभी व्यापारिक गतिविधियों को देर रात 10 बजे तक खोलने के निर्देश दे दिए है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि अभी तक कोरोना के चलते दिल्ली के बाजारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाजात थी। कम होते कोविड के मामलों की वजह से सोमवार से समय सीमा हटाई जा रही है। अब बाजार अपने सामान्य समयानुसार खुल सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.