diwali horizontal

लखनऊ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे।

0 210

लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वहां से माल एवेन्यू की स्थित कल्याण सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जन संघ पूरे परिवार को एक विचार के लिए देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने समर्पित किया। कल्याण सिंह जी भारत के कोने-कोने में विश्वास का नाम बन गए थे।

सरकार में उनका स्थान हो चाहे गवर्नर की जिम्मेदारी हो। हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने जनसामान्य का विश्वास का प्रतीक बने। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत नेता खोया है। हम उनके आदर्शों-संकल्पों को लेकर के अधिकतम पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी ना रखें। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्री राम कल्याण सिंह जी को शरण में ले और प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख को सहन करने की शक्ति दें।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार की शाम निधन हो गया। 89 साल की उम्र में शनिवार की शाम उन्‍होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार 23 अगस्त को अलीगढ़ में किया

जाएगा। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। रविवार को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर विधानभवन में और इसके बाद भाजपा कार्यालय में दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा जहां 23 अगस्त को गंगा किनारे अंत्येष्टि होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.