diwali horizontal

ब्राह्मणों की मदद के लिए हर कदम में हाजिर हूं जिलाध्यक्ष पंडित अनिल त्रिपाठी

0 233

उन्नाव : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ फतेहपुर संगठन के द्वारा इटौली ग्राम में ब्राह्मण जोड़ो अभियान के तहत बैठक रखी गई जिसमें ब्राहमण समाज को संगठन से जोड़ने का कार्य किया गया और परशुराम रथ यात्रा के आयोजन को लेकर के संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित अनिल त्रिपाठी जी ने ग्राम क्षेत्र के लोगों को बताया ।और संगठन के जिला महासचिव पंडित अंकित दीक्षित जी ने  अयाह शाह विधानसभा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ सदस्यता अभियान पर जोर दिया ।

संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंडित आशीष त्रिपाठी जी ने ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का संदेश दिया संगठन के गाजीपुर क्षेत्र अध्यक्ष पंडित शंकर पांडेय जी क्षेत्र के ब्राह्मणों की हर संभव मदद करने की बात रखी , बैठक में इटौली ग्राम के अजय शुक्ला, अनूप शुक्ला, अतुल मिश्रा, शिवम शुक्ला, कैलाश पाण्डेय, अल्पेश शुक्ला लल्ला शुक्ला ,शिवमंगल मिश्रा , अनुज शुक्ला सहित कई साथी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.