
फतेहपुर : जनपद के बहुआ विकासखंड के सुकेती ग्राम सभा में कृष्ण जन्माष्टमी के महोत्सव में भव्य आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया । आर्केस्ट्रा प्रोग्राम पप्पन झांकी ग्रुप कानपुर मंडली द्वारा रंगारंग झांकियां एवं प्रोग्राम किया गया जिसमें भारी तादाद में क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम मुख्य अतिथि ऐंझि वार्ड से जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता द्वारा गणेश वंदना व आरती कर कार्यक्रम को आगे की ओर बढ़ाया गया ।गणेश वंदना, कृष्ण की झांकी, शिव पार्वती विवाह, आठ फीट का शिवलिंग ,अघोरी का तांडव आदि कार्यक्रम देख दर्शकों में भक्ति भाव भर गया।सभी क्षेत्र वासियों ने आयोजन समिति की सराहना की और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता द्वारा आयोजन समिति की मेहनत और जनता के उत्साह को देखते हुए आयोजन समिति को 11 हजार की आर्थिक मदद की गई और आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा कि सुकेती वैसे भी अपने मिर्च के लिए पूरे जनपद में विख्यात है।मेरा इस क्षेत्र से पुराना नाता रहा है।मंच संचालन अवनीश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित अतिथि हरी लाल लोधी ग्राम प्रधान सुकेती , समाजसेवी सोमेश गुप्ता, श्रेयांश गुप्ता ,ओमप्रकाश लोधी,पत्रकार व भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के जिला सचिव अमित श्रीवास्तव ,पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह,वरिष्ठ पत्रकार प्रथम चंद साहू ,पत्रकार अरविंद सिंह सहित गाजीपुर थाना का समस्त स्टाफ मौजूद रहा । आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के आयोजन कर्ताओं समाजसेवी महेंद्र गुप्ता ,जितेंद्र राजपूत ,सूरज गुप्ता ,अनुज सोनी ,शैलेंद्र गुप्ता ,मुन्ना गुप्ता, कुमार घनश्याम लोधी, अर्पित गुप्ता, डॉक्टर अनुज यादव, डॉ श्याम बाबू सक्सेना ने दर्शकों व आगंतुको का स्वागत किया और व्यवस्था संभाली।