diwali horizontal

आमने-सामने की भिड़ंत में चौकी प्रभारी व पूर्व प्रधान जख्मी

0 100

फतेहपुर : थाने से छिवलहा चौकी जा रहे चौकी प्रभारी बृजेश सिंह एवं भाजपा नेता पूर्व प्रधान नवाबगंज  प्रेम गुप्ता दो मारुति वैनों के आमने सामने की टक्कर से घायल हो गए।दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पूर्व प्रधान को काफी चोट आई है।चौकी प्रभारी का वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।खबर पाते ही ब्लॉक प्रमुख मनभावन शास्त्री सहित भाजपा के नेता अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को फतेहपुर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार कुछ गिरफ्तारियों के संबंध में लिखा पढ़ी के लिए चौकी प्रभारी बृजेश सिंह हथगाम थाने आए थे और लगभग चार बजे छिवलहा चौकी जाने लगे।तभी भाजपा नेता पूर्व प्रधान प्रेम गुप्ता भी उनके वाहन में सवार हो गए।जानकारी के अनुसार प्रयागराज निवासी विनय गुप्ता अपनी बहन के गांव हुसैनगंज से उनको लेकर प्रयागराज जा रहे थे।

 

बहन हेमा गुप्ता के छोटे छोटे बच्चे थे।थाने के आगे धर्म कांटा के पास चौकी प्रभारी की मारुति वैन के टायर से अचानक हवा निकल गई और वे स्टेरिंग संभालते संभालते भी विपरीत दिशा से रहे विनय गुप्ता के वाहन से उनका वाहन टकरा गया।टक्कर इतनी तेज थी कि स्टेरिंग उनके सीने से चिपक गई।वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।चौकी प्रभारी इतनी तेज टक्कर में बाल बाल बच गए।बगल में बैठे पूर्व प्रधान प्रेम गुप्ता के माथे के पास गंभीर चोट है जबकि चौकी प्रभारी के सीने में चोट है।दोनों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया।बाद में दोनों नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए। ब्लॉक मुख्यालय में जन सुनवाई कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री को जानकारी हुई तो वे भाजपा नेता बबलू सिंह चौहान के साथ सीधे अस्पताल पहुंचे।तब तक अस्पताल में काफी भीड़ हो गई थी।ब्लाक प्रमुख अपने वाहन से गंभीर रूप से घायल प्रेम गुप्ता को फतेहपुर लेकर चले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.