diwali horizontal

सड़क हादसे में ससुर की दर्दनाक मौत, दामाद घायल।

0 130

उन्नाव : मोटरसाइकिल से दामाद के साथ दवा लेने जा रहे ससुर को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ससुर की  हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल दामाद को 108 एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया।फिलहाल पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोझीहार मजरा अदौरा निवासी बाबूलाल पुत्र कुन्हा उम्र लगभग 60 वर्ष अपने दामाद मुकेश पुत्र महादेव निवासी कुंडरा थाना मलिहाबाद जिला लखनऊ के साथ घर से मोटरसाइकिल से दवाई लेने रहीमाबाद जा रहे थे, जैसे ही लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर जालामऊ के सामने राजमार्ग को क्रास कर रहे थे कि उसी बीच शाहजहांपुर से आ रही तेज रफ्तार से आर्टिका कार UP38, K 0352  ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। कार की टक्कर से दामाद उछल कर कार के ऊपर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाबूलाल कार के टायर के नीचे आ गए और कार में फस कर कुछ दूर तक घसिलते रहे और उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस तथा पीआरबी 2769 ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल मुकेश को मलिहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया और मृतक बाबूलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बाबूलाल के 4 बेटियां हैं- सरोज, मीरा, माया, शैलेन्द्री, और एक बेटा बबलू है। जो कि सभी विवाहित हैं।रहीमाबाद चौकी उपनिरीक्षक राजमणि पाल ने बताया कि कार में 3 लोग सवार थे जो सभी सुरक्षित हैं, कार सवार दिनेश पाठक के चाचा का लखनऊ के एलडीए कॉलोनी में निधन हो गया था वहीं  सब लोग अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने कार चालक अनिरुद्ध यादव को विधिक कार्यवाही हेतु  हिरासत में ले लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.