diwali horizontal

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भारती विद्यालय मेंधूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

0 229

फतेहपुर : शिक्षक दिवस व सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वर्गीय डॉ सत्यनारायण भारती विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ सत्यनारायण व सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया ततपश्चात डॉ अनुराग द्वारा सभी अध्यापकों का माल्यार्पण कर डायरी व पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।गोष्ठी में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हेमन्त त्रिपाठी ने प्रकाश डाला व डॉ अनुराग ने कहा शिक्षक ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है व उनके द्वारा कोरोना काल मे भी सभी बच्चों को ऑनलाइन अनवरत शिक्षा प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अध्यापक दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा,जगरूप,उदयचन्द्र पटेल,संतशरण सिंह,श्रीमती कृष्णा श्रीवास्तव का भी सम्मान किया गया।प्रधानाचार्य डॉ हेमन्त त्रिपाठी जी द्वारा डॉ अनुराग के स्नेह व सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.