diwali horizontal

निगम ने शहर में फिर शुरु किया शूकर पकड़ने का अभियान

0 101

सहारनपुर : शहर को स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने सड़कों पर आवारा घूमते शूकरों को पकड़ने का अभियान फिर शुरु किया है। सोमवार को वार्ड नंबर एक से यह अभियान शुरु किया गया। पहले दिन दो शूकरों को निगम द्वारा पकड़कर जब्त किया गया।शहर को संक्रामक रोगों से बचाने तथा स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए गत दिनों बैठक में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम के स्वास्थय विभाग को अनेक आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही शूकरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्हें पकड़ने का अभियान शुरु करने के निर्देश दिए थे।

उन्हीं आदेशों के अनुक्रम में यह अभियान शुरु किया गया है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि सोमवार से शूकर पकड़ने का अभियान शुरु किया गया है जो लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर दो गाड़ियों से प्रचार कराकर शूकर पालकों को चेतावनी दी गयी है कि वे उन्हें अपने बाडे़ में रखे अन्यथा निगम द्वारा उन्हें जब्त कर लिया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.