diwali horizontal

नवंबर में रिलीज हो सकती है वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2

0 196

 

मुंबई: मिर्जापुर सीरीज का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर 2 जल्द ही आने वाली है. मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पर आधारित कहानी है. वेब सीरिज का हर एपिसोड रोमांच से भरा हुआ था. मिर्जापुर के पहले सीजन में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, देव्यंदू शर्मा और विक्रांत मेसी के साथ-साथ एक्टिंग और डायलॉग्स ने लोगों को दीवाना बना दिया था
मिर्जापुर सीजन 2 वेब सीरीज देखने के लिए हर कोई उत्साहित हैं. मिर्जापुर सीजन 2 वेब सीरीज जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है. मिर्जापुर सीरीज 2 वेब सीरीज में लोग गुड्डू पंडित का फिर नया भौकाल देखना चाहते हैं. तो आपको कुछ और महीने रुकना पड़ेगा
आपको बता दें, मिर्जापुर 2 नया सीजन 25 नवंबर को आने वाली है ऐसा बतया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक 25 नवंबर को मिर्जापुर सीजन 2 अमेज़न प्राइम पर रिलीज हो सकती है. वहीं इस सीरिज का पहला सीजन 16 नवंबर 2018 में रिलीज किया था
Leave A Reply

Your email address will not be published.