diwali horizontal

भूपेंद्र पटेल बनाए गए गुजरात के नए मुख्यमंत्री

0 199

अहमदाबाद : विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बनाए गए हैं भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से विधायक हैं. उनके नाम का प्रस्ताव विजय रुपाणी ने रखा था हालांकि सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल डिप्टी सीएम नितिन पटेल सीआर पाटिल और गोरधन झड़फिया भी थे, लेकिन गुजरात बीजेपी विधायक दल की बैठक में फाइनल मुहर भूपेंद्र पटेल के नाम पर लगी

सीएम पद की रेस में कई नाम आगे चल रहे थे लेकिन फिर बीजेपी ने चौंकाने वाला फैसला किया. इससे पहले जब रुपाणी को पिछली बार सीएम बनाया गया था, तब नितिन पटेल का नाम इसके लिए आगे चल रहा था हालांकि बाद में जब सीएम के नाम की घोषणा की गई तब सभी को सरप्राइज करते हुए रुपाणी के नाम का ऐलान हुआ था बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था शनिवार दोपहर को जब विजय रुपाणी राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने पहुंचे तब तक किसी को भी अंदेशा नहीं था कि वह इस्तीफा देने जा रहे हैं

रुपाणी के अचानक इस्तीफा देने के पीछे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन इसकी भूमिका तब ही बन गई थी जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अचानक रात गुजरात का दौरा किया था. सूत्रों के अनुसार अमित शाह अचानक से शुक्रवार रात में गुजरात पहुंचे थे और फिर सुबह वापस आ गए थे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को हटाए जाने के बाद गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में भी कई बड़े बदलाव हो सकते हैं कई मौजूदा मंत्री को हटाया जा सकता है जबकि कुछ नए मंत्री बन सकते हैं जानकारी के मुताबिक आरएसएस के जरिए एक सर्वे किया गया था, जिसमें विजय रुपाणी के चेहरे के आधार पर बीजेपी को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना मुश्किल लग रहा था. कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि अगस्त महीने में बीजेपी और आरएसएस ने एक सीक्रेट सर्वे करवाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.