diwali horizontal

मुख्तारअंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ी बांदा मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

0 133

बांदा : बीएसपी के विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और सूचना मिलने पर जेल प्रशासन ने जेल और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सलह पर मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार का इलाज किया जा रहा है

जानें बीएसपी के विधायक मुख्तार अंसारी के बारे में अफसर लोगों ने क्या कहा

मुख्तार की सेहत और इलाज को लेकर अफसर मीटिंग कर रहे हैं। जेल प्रशासन ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, बांदा जेल अधीक्षक प्रभा कांत पांडेय का कहना है कि फिलहाल मीटिंग चल रही है इसलिए इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा सकता है,बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है और इससे पहले बांदा जेल में बंद बहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। मुख्तार के एंटीजन कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी

जानें मुख्तार अंसारी ने क्या आरोप लगया

बाराबंकी में वर्चुअल पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी हत्या के लिए पांच करोड़ की सुपारी दी गई है अब मुख्तार के मुताबिक उसे सूचना मिली है कि किसी को मेरी हत्या करने के लिए कहा गया है और साथ ही यह भी कहा गया है कि जो मेरी हत्या कर देगा, उसके घर पांच करोड़ रुपये पहुंच जाएगा अब इसके अलावा उसके सारे मुकदमे भी खत्म कर दिए जाएंगे। कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के संबंध में मुख्तार के वकील रणधीर सिंह सुमन ने ये जानकारी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.