diwali horizontal

देवबन्द पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुये चार पशु चोरो को किया गिरफ्तार किया

0 199

सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहें अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी देवबन्द के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक देवबन्द के कुशल नेतृत्व में थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 479/21 धारा 379 भादवि का सफल अनावरण करते हुये 04 पशु चोरो इस्लाम पुत्र शरीफ निवासी मौ० शराफत कालोनी खतौली थाना खतौली मुजफ्फरनगर, तस्लीम उर्फ कल्लू उर्फ जरनेटर पुत्र जाहिद निवासी कुटेसरा थाना चरथावल मुजफ्फरनगर, लालू उर्फ समीर पुत्र शहजाद निवासी ग्राम कुलसठ थाना देवबन्द सहारनपुर व अमित पुत्र जयपाल निवासी ग्राम रणखण्डी थाना देवबन्द सहारनपुर को लखनौती तिराहे से अम्बेहटा रोड पर करीब 200 मीटर आगे सड़क पर खण्डरनुमा कमरे से पशु चोरी की योजना बनाते हुये नाजायज असलहों के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 551/21 धारा 398/401 भादवि व मु०अ०सं० 552/21 धारा 3/25 आयुध अधि० व मु0अ0सं0 553/21 धारा 3/25 आयुध अधि० व मु०अ०सं० 554 /21 धारा 3/25 आयुध अधि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.