
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर किया कटाक्ष केस वापस लेना सरकार का नाटक पहले किसानो का किया अपमान
लखनऊ : योगी सरकार द्वारा किसानों पर पराली जलाने को लेकर दर्ज केस को वापस लेने के फैसले को लेकर अब प्रियंका गांधी ने हमला बोला है। बता दें प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर सरकार पर कटाक्ष किया है प्रियंका ने कहा जब यूपी सरकार पराली जलाने के लिए किसानों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही थी उस वक्त कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि किसान का धान- कानूनी व पराली गैरकानूनी कैसे?
जब उप्र सरकार पराली जलाने के लिए किसानों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही थी, उस वक्त कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि किसान का धान- कानूनी व पराली-गैरकानूनी कैसे?
चुनाव आते मुकदमे वापस लेने का नाटक करने वाली सरकार को बताना चाहिए कि किसानों का अपमान किसके आदेश पर किया गया था? pic.twitter.com/mVC0pyDFc2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 16, 2021
इसके अलावा प्रियंका ने आगे कहा कि चुनाव आते मुकदमे वापस लेने का नाटक करने वाली सरकार को बताना चाहिए कि किसानों का अपमान किसके आदेश पर किया गया था गौरतलब है कि बीते महीने योगी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों से संवाद के दौरान केस वापस लिए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुकदमे वापस लेने के साथ ही किसानों पर लगाया गया जुर्माना भी माफ किया जाएगा।