diwali horizontal

हिलौली में नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों का हुआ स्वागत सम्मान।

0 138

उन्नाव : अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अब्बू तलहा व महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा रजनी गुप्ता का हिलौली में ब्लॉक प्रमुख दिलीप दीक्षित व मंडल अध्यक्ष राजन दीक्षित ने माल्यार्पण कर व मुंह मीठा कराकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अब्बू तलहा ने कहा कि अधिकांश मुस्लिम लोगों को पार्टी में जोड़ा जाएगा, गांव गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। वही महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा रजनी गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्हीं को गांव गांव जाकर बताने का काम करूंगी तथा पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगी। इस दौरान रमेश बाजपेई,बृजेश सिंह नंगू,राजू सविता,रामशंकर लोधी,गुलाम अहमद,उस्मान खा,वसीम सिद्दकी,मो० खालिद,कपील खा,राजोले शुक्ला,पंकज मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.