diwali horizontal

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

0 119

पंजाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंपने के बाद उन्होंने राजभवन के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि‘यह फैसला आज ही हो गया था। एक महीने में यह तीसरी बार है जब विधायकों की मीटिंग मुझे बिना बताए हो रही है ऐसे घटनाक्रम से मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं

लगता है पार्टी को मुझपर संदेह है

अमरिंदर ने कहा कि लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं से ऐसा लग रहा था कि पार्टी को मुझ पर संदेह है कि मैं सरकार नहीं चला पा रहा हूं। इसलिए मैंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अब पार्टी अपने लिए जिसे भी भरोसेमंद मानती है, उसे चुन सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे सीएम बनाना चाहती है उसे बना सकती है

भविष्य की राजनीति के विकल्प खुले हैं

भविष्य की राजनीति को लेकर कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि इस पर विकल्प खुला है और मैं जल्दी ही इस पर फैसला लूंगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं अपने लोगों से बात करने के बाद अपने भविष्य को लेकर फैसला लूंगा। अभी मैं कांग्रेस पार्टी में हूं। अपने साथियों से बात करने के बाद ही भविष्य पर फैसला लूंगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी जॉइन करने की अटकलों पर पूछे गए सवाल का कोई जवाब नहीं दिया

सुबह हुई थी सोनिया गांधी से बात

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह ही सोनिया गांधी से बात की थी। इस दौरान ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। यही वजह रही कि वह विधायक दल की बैठक में भी शामिल होने नहीं गए थे। उन्होंने कहा कि वक्त आने पर मैं फैसला लूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.