
टीआई के प्रयासों से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में जगा सेवाभाव
नेत्रहीन की मदद का वीडियो वायरल होने पर लोग कर रहें प्रशंसा
सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा के मार्गदर्शन में नगर में चलाए जा रहें बुजुर्ग ए मदद मुहिम को टीआई मनीष कुमार शर्मा मूर्तरूप देने में जुटे है, उनके कुशल नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में सेवाभाव की खूब म्यार बह रही है, आम तौर पर लोगों को पुलिस और उसकी कार्यशैली से कई शिकायतें होती हैं, कई लोग पुलिस के गुस्से का भी शिकार होते है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस का संवेदनशील चेहरा सभी को नजर आ रहा है, आज के दौर में जहां कई लोग अपनों से हाथ छुड़ा ले रहे हैं वहीं यातायात पुलिस के एक जवान ने मुश्किल वक्त में आगे आकर एक नेत्रहीन की मदद की है, घण्टाघर चौराहे पर ड्यूटी दे रहे हैड कांस्टेबल राजकुमार ने एक नेत्रहीन व्यक्ति को सुरक्षित सड़क पार करवाकर इंसानियत की मिशाल पेश की है, उन्होंने एक बेटे की तरह हाथ थामकर नेत्रहीन व्यक्ति को सड़क पार करवाया है, इस दौरान उन्होंने सावधानी बरतते हुये आहिस्ता-आहिस्ता चलते हुए वो नेत्रहीन व्यक्ति को सड़क पार करवाया है, पुलिसवाले का एक मजबूर नेत्रहीन व्यक्ति की मदद करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो भी यह वीडियो देख रहा है वह सहारनपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा कर रहा है।