diwali horizontal

एसएसपी ने मिशन शक्ति टीम में लगे अधिकारियों कर्मचारियों को किया ब्रीफ

0 107

सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा के कुशल दिशा निर्देशन में जनपद सहारनपुर में चलाए जा रहें मिशन शक्ति अभियान फेज़-3 के तहत सभी थानों में बनायी गयी मिशन शक्ति टीम अभियान को मूर्तरूप देने में जुटी है, जनपद में मिशन शक्ति अभियान के परिणाम भी अच्छे नजर आ रहें है क्योंकि जागरूकता अभियान में महिलाएं व बालिकाए बढ़ चढ़कर भाग ले रही है, महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी सम्बंधी जानकारियों से जागरूक किया जा रहा है,

उक्त अभियान को अधिक गति देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉक्टर एस चन्नप्पा द्वारा जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान महिला शक्ति फेज -3 के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानो पर बनाई गई मिशन शक्ति टीम में लगे अधिकारियों/ कर्मचारियों की पुलिस लाइन सभागार में मीटिंग ली, इसके साथ ही उन्हें ब्रीफ कर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.