
पुरवा-उन्नाव : शुक्रवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने भदनांग एवं दरहेटा की गौशाला का किया औचक निरीक्षण। औचक निरीक्षण के दौरान दरहेटा की गौशाला में लगभग 380 जानवर पाए गए एवं खाने के लिए भूंसा और पानी के लिए समर्सिबल लगा पाया गया जिससे पानी की व्यवस्था समुचित पाई गई और जानवरो की देखभाल हेतु 4 केयरटेकर उपस्थित मिले। वहीं गौशाला में लग रहे टीनशेड का काम अधिक बरसात होने के कारण बंद पाया गया जिस पर संबंधित ने 2 दिन के अंदर टीनशेड लगवाने की बात कही।
उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने बताया जिलाधिकारी के निर्देशन पर मेरे द्वारा आज भदनांग एवं दरहेटा की गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया है निरीक्षण में दरहेटा की गौशाला में लगभग 380 जानवर और चार केयरटेकर उपस्थित मिले हैं। जानवरो की खाने पीने की व्यवस्था समुचित मिली है। अधिक बरसात होने के कारण वहां लग रहे टीनशेड का कार्य बाधित पाया गया है लेकिन संबंधित ने 2 दिन के अंदर टीनशेड लगवाने के लिए कहां है। भदनांग के विद्यालय में जानवर बंद करने वाले प्रकरण में भी मेरे द्वारा जांच की गई है जिसमें ज्ञात हुआ कि वर्तमान प्रधान एवं पूर्व प्रधान की आपसी नोकझोंक में कुछ अराजकतत्वों द्वारा गौशाला से 20 जानवर खोल कर विद्यालय में बंद कर दिया था। ग्राम प्रधान दया राम यादव एवं ग्राम सचिव दीपक गौतम की मौजूदगी में बंद करने वाले लोगो ने माफी मांगी है जिसपर उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया है।