
बोले जिले के चार निर्यातकों ने किया नाम रौषन
बाराबंकी : आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत एक दिवसीय निर्यातक कॉन्क्लेव का आयोजन षुक्रवार को सफेदाबाद स्थित एक होटल में किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर बोलते हुए वन मंत्री श्री चौहान ने कहा कि सौभाग्य व गर्व का क्षण है कि इस वर्ष राज्य निर्यात पुरस्कार समारोह में जनपद के 04 निर्यातकों को राज्य निर्यात पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं मे0 हर्बाेकेम इण्डस्ट्रीज ने अत्यधिक विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर बाराबंकी का नाम ऊंचा किया है। मे0 हर्बाेकेम इण्डस्ट्रीज को वर्ष 2019-20 व 2020-21 के लिये प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ निर्यातक के रूप में अलंकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे यह उद्यमी तो बधाई के पात्र तो हैं ही लेकिन इसके साथ ही अन्य निर्यातकों व भावी उद्यमियों को बेहतर से बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश निरन्तर सभी क्षेत्रों जैसे-निवेश-मित्र, निर्यात व निवेश के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। उन्होनें सभी निर्यातकों व उद्यमियां को शुभकामनायें देते हुये पूर्ण सहयोग देने का आष्वासन दिया। इस मौके पर विधायक शरद कुमार अवस्थी, जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह, एसपी यमुना प्रसाद आदि उपस्थित रहे।