diwali horizontal

सपा द्वाराझण्डा लगाओ अभियान में बोले जैदपुर विधायक

0 73

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है और जनता अब बदलाव चाहती है। आगामी चुनाव में नौजवान हर बूथ पर जनजागरण करते हुए पार्टी के सिद्धांतो व कार्यों के आधार पर जन-जन का मन जीत कर जनता का मन सुनिश्चित करें। उक्त विचार षुक्रवार को सपा द्वारा चलाए जा रहे झण्डा लगाओ अभियान के तहत विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम अम्बौर में घर-घर सपा का झण्डा लगाने के बाद विधायक गौरव रावत ने व्यक्त की। गौरव रावत ने आगे कहा कि भाजपा का असली चेहरा प्रदेश की जनता जान चुकी है इस सरकार में अन्तिम पायदान पर बैठा व्यक्ति भी परेशान हाल है।

पूरा प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है महंगाई चरम सीमा पर है लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है कोई किसी की सुनने वाला नही है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कंगाल कर दिया है केवल उत्तर प्रदेश के खजाने को लूटने का काम भाजपा सरकार ने किया है।उक्त अवसर पर मो. उबेद शानू, मोहम्मद रिजवान संजय, विश्रामपाल धनगर, रईस अहमद यादव, मैकू रावत, राम नरेश रावत आदि लोग उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.