diwali horizontal

धूमधाम से मनाया गया मीना जन्मोत्सव काटा केक

0 93

निन्दूरा, बाराबंकी : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निन्दूरा में मीना के जन्मदिन पर बालिकाओं के बीच धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय की वार्डेन साधना ने बताया कि मीना की कहानिया बालिकाओं को स्वालम्बी बनने, आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। शिक्षक अतुल कुमार बंसल ने इस मौके पर कहा कि श्मीनाश् एक ऐसा नाम है जो किसी धर्म विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करता। चूँकि मीना मंच का प्रारम्भ 24, सितम्बर को हुआ था, मीना के जन्म दिवस 24, सितम्बर को मीना दिवस के रूप में मनाया जाता है । मीना की कहानियां बालिकाओं के जीवन को बदल देती हैं। इस मौके पर बालिकाओं ने केक काटकर मीना का जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में शिक्षिका रेखा रानी, सुधा आर्या, शिल्की वर्मा, सुधा देवी, राजकुमारी, रेहाना खातून और कविता वर्मा मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.