
बाराबंकी : प्रदेश मुखिया ने हर्ष फायरिग को लेकर सख्त कदम उठाने के बावजूद हर्ष फायरिग रुकने का नाम नही ले रही है। बताते चले कि हर्ष फायरिंग के चलते आये दिन होने वाले हादसों के बावजूद न तो लोग हर्ष फायरिंग से परहेज कर रहे है और न ही गृह मंत्रालय द्वारा हर्ष फायरिंग को लेकर कड़े कानून बनाने के बावजूद पुलिस प्रशासन हर्ष फायरिंग पर नकेल कसने को लेकर गंभीर नज़र आ रहा है। हर्ष फायरिंग का ताज़ा मामला नगर कोतवाली इलाके में सामने आया है। जहां एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 7 सेकंड के इस वीडियो में एक युवक लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करता दिखायी दे रहा है। वायरल वीडियो नगर कोतवाली इलाके के कुरौली बायपास स्थित हाइवे ग्रीन रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है।
जो युवक हर्ष फायरिंग कर रहा है उसका नाम राजू अपाचे बताया जा रहा है। जिसे कुरौली के ही आस पास का रहने वाला बताया जा रहा है। इस तरह की हर्ष फायरिंग अक्सर खतरनाक साबित होती है। आसपास मौजूद लोगों को अक्सर इसके चलते अपनी जान तक गवाना पड़ता है। बावजूद इसके हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को संज्ञान नही लिया है, जो लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सम्बंध में नगर कोतवली प्रभारी निरक्षक ने बताया कि हर्ष फायरिग की वीडियो के बारे में कोई जानकारी नही है।