diwali horizontal

बीजेपी सबका साथ सबका विकास के साथ कर रही है कार्य नईम अहमद 

0 134

बहराइच : बीजेपी कार्यालय पर आज एक बैठक का आयोजन अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चत्री ने की तथा संचालन ज़िला अध्यक्ष तौसीफ खान ने किया।इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष नईम अहमद भी मौजूद रहे।पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके नेताओं का स्वागत इस दौरान मुख्य अतिथियों ने अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं से वार्ता की।

आज बीजेपी कार्यालय पर पहुंचे  अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नईम अहमद ने कहा कि मेरा आपके जनपद में ये प्रथम आगमन है मैं आप सभी का अभिनन्दन करते ये आग्रह करने चाहता हूँ कि आपलोग बीजेपी को और मजबूत करने का कार्य करे।यही वो पार्टी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रही है।सभी वर्गों का सम्मान सभी के सपनोँ को साकार करने के लिए सिर्फ बीजीपी ही सक्षम है जो अपना स्वार्थ न देखकर सदैव जनहित की बात करते है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तौसीफ खान ज़िला मंत्री डॉ0 डिम्पल डॉ0 दानिश सहित जिले के तमाम पदाधिकारी व सभी मोर्चा  प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.