diwali horizontal

कश्मीरी मोहल्ला वार्ड के कल्बे आबिद मेमोरियल स्कूल नूरबाडी़ मे लगेगा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप

0 229

लखनऊ : कल दिन (बृहस्पतिवार) को कश्मीरी मोहल्ला वार्ड के कल्बे आबिद मेमोरियल स्कूल नूरबाडी़ मे कोरोना वैक्सीनेशन का कैंप लगेगा जिन लोगों ने पहले डोज लगवा ली है और दूसरी डोज बाकी है वह दूसरी डोज इस कैंप में लगवा सकते हैं और जिन्होंने अभी तक कोई भी डोज नहीं लगवाई है वह भी इस कैंप में आकर के अपनी पहली डोज लगवा सकते हैं।

कश्मीरी मोहल्ला वार्ड के पार्षद लईक आगा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए यह कैंप लगाया जा रहा है इसलिए जिन जिन लोगो ने वैक्सीन नहीं लगवाई है वह वैक्सीन जरूर लगवा ले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.