diwali horizontal

ई.वी.एम. व वी.वी. पैट प्रदर्शन केन्द्र का डीएम ने किया उद्घाटन

0 135

बहराइच  : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई.वी.एम. (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) तथा वी.वी. पैट हेतु व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश के अनुपालन में ई.वी.एम. व वी.वी. पैट की जागरूकता के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में स्थापित किये गये ई.वी.एम. व वी.वी. पैट प्रदर्शन केन्द्र का जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा उद्घाटन किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किये गये ई.वी.एम. व वी.वी. पैट प्रदर्शन केन्द्र के माध्यम से जिलाधिकारी के जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों को ई.वी.एम. व वी.वी. पैट के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर सुभाष सिंह धामी, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.