diwali horizontal

इस्लाम जगत की सलामती का मज़हब है : बेगम शहनाज सिद्रत

0 237

लखनऊ : महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाली अग्रणी समाज सेवी संस्था बज़्म -ए- ख़वातीन के तत्वावधान मे बुधवार (15.12.2021) को जनाना पार्क, अमीनाबाद, लखनऊ में इंसानी हुकूक और भारत के जांबाज़ सपूतों की याद में, विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बेगम शहनाज़ सिदृत के साथ साथ सबीहा अहमद , फरज़ाना एजाज़, सलमा हिजाब, अनीशा सुल्ताना जाफरी, तमन्ना रजा, तस्लीम चिस्ती आदि ने प्रमख रूप से शिरकत की

कार्यक्रम के दौरान बेगम शहनाज़ सिदरत ने अशफाकउल्लाह खान और जनरल शाहनवाज़ खान को श्रद्धांजलि देते हुए खावतीनो को इंसानी हुकूक से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस्लाम सलामती का मज़हब है। पर हाल ही में पाकिस्तान की हरकत ने हमे शर्मशार किया है, जहाँ एक श्रीलंकाई नागरिक को मार दिया गया। शहनाज़ सिदरत ने कहा आज इस ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में जब सारे मज़हब के लोग हर देश में एक साथ काम कर रहे है, हमारी ज़िम्मेदारियाँ और बढ़ गयी है; और अब ज़रूरत है कि हर धर्म के लोग साथ आएं बात करें तथा मनावता को बचाने का प्रयास करें

उन्होंने कहा न तो हिन्दू कट्टर है और न ही मुस्लमान कट्टर है, क्योंकि अगर ऐसा होता तो हम एक साथ इतना आगे नहीं बढ़ पाते। इसलिए हमें अपने परिवार, समाज और देश को साथ लेकर चलना होगा और आने वाली पीढ़ियों को भी ये हिदायत देनी होगी। बेगम शहनाज़ सिदरत ने उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड की मेंबर सबीहा अहमद से यह अनुरोध किया कि वो वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी से आने वाली रकम को गरीब बच्चो की तरबियत में लगाए जिससे समाज के हर तबके की तरक्की हो| जिस पर, सबीहा अहमद ने भी आने वाले समय ने वक्फ की तरफ से ज़रूरतमंदो और बच्चो की सहायता का आश्वासन दिया

तस्लीम चिस्ती ने कहा कि हमे बच्चो को घर पर ही अच्छी तरबियत दे कर उन्हें समाज में अपनी भूमिका के लिए तैयार करना होगा और उन्हें ये बताना होगा कि एक अच्छे समाज की नीव एकता और सांप्रदायिक सौहार्द से ही मज़बूत होती है यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड की सीनियर एडवाइजर डॉ फराह उस्मानी, जो अपनी व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सकीं ने अपने संदेश के माध्यम से, जिसे कार्यकम की संचालिका बेगम शहनाज सिद्रत ने श्रोताओं से समक्ष पढ़कर सुनाया, ने भी देश की एकता, अखंडता और भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया। इससे पहले कल कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर उन्होंने बेगम शहनाज स्द्रत को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।

तमन्ना रज़ा ने बच्चो को अच्छी तरबियत के लिए ज़ोर देने के लिए कहा और कहा कि हमारे बच्चे हमारी कौम को ही नहीं वरन देश और समाज को भी आगे बढ़ा सकते है शाहीन द्वारा पेश ज़मीन के खातिर ये जंग क्यों है , सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा रिज़वाना खुदा तू हमें माफ कर दे हम तेरे गुन्हेगार बन्दे हैं आदि तरानो के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |

Leave A Reply

Your email address will not be published.