diwali horizontal

सीएम वाल योजना के प्रति अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करके लाभार्थियों को सहायता दिलाए:डीएम ‌

0 143

हमीरपुर : जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं इस योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 से दिवंगत हुए लोगों के परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु एवं अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एक महत्वपूर्ण योजना है अतः इसके अंतर्गत निष्पादित होने वाले समस्त कार्य प्राथमिकता के साथ किए जाएं ताकि संबंधित परिवार व अनाथ बच्चों को त्वरित सहायता मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस योजना में किसी भी प्रकार की पेंडेंसी नहीं रहनी चाहिए । इस योजना में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए तथा इसका प्रभावी ढंग से प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके। ज्ञात हो कि विगत दिवसो में इस योजना के अंतर्गत कुल 18 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें से 08 आवेदनों की सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जनपदीय समिति में पात्र पाए गए कुल 07 बच्चों/ लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा संस्तुति की गई है ।

इन सभी बच्चों को अगले माह से कुल 4000 प्रति माह की दर से सहायता राशि प्राप्त होगी। ज्ञात हो कि जनपद में पूर्व में भी 34 लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित किया गया था जिनको प्रतिमाह रुपए 4000 की दर से सहायता प्रदान की जा रही है। इस प्रकार इस योजना में अब तक कुल 41 बच्चों/ लाभार्थियों को सम्मिलित किया गया है। 01 व्यक्ति को नियमानुसार पात्र न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उसका आवेदन अस्वीकृत किया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 10 शेष प्रकरणों को 02 दिन के अंदर निस्तारण कर सत्यापन आख्या समिति के समक्ष रखी जाए तथा पात्र पाए गए लोगो को योजना से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके सत्यापन में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत कोविड-19 से मृतक हुए व्यक्ति की एंटीजन, आरटीपीसीआर , ब्लड जांच अथवा सीटी रिपोर्ट मान्य होती है।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अंतर्गत आच्छादित ना हो पाने वाले अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य भी संचालित की जा रही है जिसके अंतर्गत माता पिता की सामान्य मृत्यु पर भी उनके बच्चों की देखरेख ₹2500 प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता दी जाती है । इस योजना के अंतर्गत आज समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरण में 15 अनाथ बच्चों को योजना से आच्छादित किया गया है । इन 15 अनाथ बच्चों को अगले माह से ₹2500 प्रति माह की दर से योजना का लाभ मिलेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य ,जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह , वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रभारी , बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.