diwali horizontal

पीएम मोदी विशाल जनसभा में करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास हरदोई के भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी होंगे सम्मिलित

0 106

हरदोई : पीएम नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में आयोजित विशाल जनसभा में देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। मालूम हो कि मेरठ से शुरू होने वाला एक्सप्रेस-वे हरदोई सहित उत्तर प्रदेश के कुल 12 जिलों से होकर प्रयागराज (इलाहाबाद) पहुंचेगा। इस पर करीब 30 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इस अवसर पर जनपद हरदोई से लगभग 23 हजार भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी 400 बसों व लगभग 1500 छोटे वाहनों के साथ जनसभा में सम्मिलित होंगे। जनपद हरदोई से रैली प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनुमोर्चा पीके वर्मा के नेतृत्व में इस वृहद आयोजन की तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। इसी क्रम में समस्त वाहनों की निर्धारित यथास्थान पर उपस्थिति सुनिश्चित करने सहित अधिकाधिक संख्या में क्षेत्रवासियों को इस विशाल जनसभा व शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सूचना प्रेषित की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.