diwali horizontal

देश में 24 घंटे में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, सामने आये 69,652 नए केस, 977 मौतें

0 220

 

नई दिल्ली : पूरे विश्व में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है. कोरोना मरीजों का आंकड़ा 28 लाख के पार हो चुका है। देश में अब तक 28 लाख 36 हजार 926 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बुधवार को 24 घंटे के अंदर कोरोना के 69 हजार 652 नए मरीज मिले। इसके पहले 12 अगस्त को सबसे ज्यादा 67 हजार 66 मरीज मिले थे। बुधवार को 977 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. पिछले 24 घंटे के अंदर 59 हजार 365 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. अब तक संक्रमण के चलते 53 हजार 994 मरीजों की मौत हो चुकी है।

एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 346 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं कोरोना टेस्टिंग के मामले में उत्तर प्रदेश तमिलनाडु को पछाड़ते हुए देश में नंबर वन हो गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में एक लाख सात हजार 768 सैंपल्स की जांच की गई। इसके बाद यूपी में टेस्टिंग का आंकड़ा 40 लाख पार कर गया है. अब तक राज्य में 40,75,174 सैंपल के टेस्ट हुए हैं. 18 अगस्त तक तमिलनाडु में अब तक 38.5 लाख टेस्ट हुए हैं।

 मृत्यु दर में गिरावट

देश के लिए अच्छी खबर ये भी है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट जारी है। मृत्युदर गिरकर 1.90 प्रतिशत हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 23% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 75% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.