diwali horizontal

हंगामा कर रहे सपा विधायकों ने स्वास्थ्य मंत्री को विधानसभा के गेट पर रोका 

0 143
लखनऊ : कोरोना संकट के बीच शुरू हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र कैसा होगा, इसकी झलक पहले ही दिन देखने को मिल गयी। आज सुबह जब सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह विधानसभा पहुंचे तो हंगामा कर रहे समाजवादी पार्टी के विधायकों ने मंत्री को गेट पर ही रोक लिया। सपा विधायकों ने स्वास्थ्य मंत्री को अपने-अपने क्षेत्रों में फैली चिकित्सा अव्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विधायकों ने कहा कि उनके क्षेत्रों में कोविड-19 मरीजों को इलाज और जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सामान्य मरीजों का भी अस्पतालों में उपचार नहीं हो रहा है। क्षेत्रीय जनता कोरोना और अन्य बीमारियों से बेहाल है। सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने स्वास्थ्य मंत्री से कानपुर का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण करने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री ने सपा विधायकों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। साथ ही प्रदेश भर में चिकित्सा व्यवस्था की कमियों को सही किया जाएगा।
सपा सदस्यों ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा
बता दें कि आज जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सपा विधायक विधानसभा परिसर में हंगामा करने लगे। सपा विधायकों ने गेट पर चढ़कर और सदन के अंदर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। सपा सदस्यों ने कहा कि यूपी में कोरोना बेकाबू है। चिकित्सा व्यवस्था अपर्याप्त है। महामारी से प्रदेश में हर दिन सैकड़ों लोग मर रहे हैं। महिला हिंसा चरम पर है। बेरोजगारी चरम पर है। किसानों के साथ भी सरकार वादाखिलाफी कर रही है। सपा विधायकों ने वरिष्ठ नेता आजम खां की रिहाई के लिए भी आवाज उठाई
Leave A Reply

Your email address will not be published.