diwali horizontal

“सतत विकास लक्ष्य” विषयक जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला

0 197

 

फतेहपुर 19 अगस्त ।”सतत विकास लक्ष्य” विषयक जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी  सत्य प्रकाश की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । उन्होंने कार्यशाला में अधिकारियों से कहा कि सतत विकास के लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी विभागों को अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जागरूक होकर धरातल पर उतारे ।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करना और हर उम्र में सभी के लिए कल्याण को बढ़ावा देना स्थायी गीक्स के लिए आवश्यक है । स्वच्छ पानी, और स्वच्छता तक पहुच बढ़ाने , मलेरिया, तपेदिक, पोलियो और एचआईवी/एड्स। के प्रसार को बढ़ावा पर प्रमुख प्रगति की गयी है। हालांकि की तरह की बीमारियों को पूरी तरह से खत्म करने और कई अलग-अलग स्थायी और उभरते हुए स्वास्थ्य मुद्दों को संबोधित करने के लिए कई प्रयासो की आवश्यकता है ।

सभी के लिए स्वच्छ, सुलभ पानी दुनिया मे रहने के लिए आवश्यक जरूरी हिस्सा है ।1990 और 2015 क बीच एक बेहतर पेयजल श्रोत का उपयोग करते हुए वैश्विक आबादी का अनुपात 76 प्रतिशत से बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया है ।जिला प्रशिक्षण अधिकारी कमल किशोर ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्य निर्धारित किये गए है।

उन्होंने कहा कि नियोजन विभाग द्वारा जारी शासनादेश के माध्यम से प्रदेश में जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी तथा जनपद स्तरीय टास्कफोर्स एवं सेल का गठन किया गया है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक (डीआरडीए) अशोक कुमार निगम, जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सहायक निदेशक बचत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.