
लखनऊ : लखनऊ, चुनाव आयोग की ओर से सात चरणों में विधान सभा चुनाव करवाने की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू होने के साथ ही लखनऊ जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। इस दौरान अधिकारी सड़कों पर उतर कर प्रचार सामग्री हटाने का कार्य शुरू कर दिया। डीएम अभिषेक प्रकाश ने सभी अधिकारियों को किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।अधिसूचना जारी होने बाद मोहनलालगंज नगर पंचायत व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों मे लगी होर्डिंग्स व पोस्टर को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है ।जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि 24 घंटे के अंदर इस कार्य को पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मामले में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कहीं भी आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिलती है तो त्वरित कार्रवाई की जाए।