diwali horizontal

असदुद्दीन ओवैसी पर हमले का मामला, गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में दिया ये जवाब

0 186

नई दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने आज संसद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर हुए हमले को लेकर संसद में बयान दिया है। उन्होंने राज्यसभा में कहा कि उनके खतरे का मूल्यांकन कराया गया है और जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। ओवैसी ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है, मैं उनसे निवेदन करुंगा कि वो तुरंत ही सुरक्षा ले लें। सरकार के आकलन के अनुसार असदुद्दीन ओवैसी को अभी भी सुरक्षा संबंधी खतरा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों से यूपी पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तुरंत ही यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी।

अमित शाह ने घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि जब ओवैसी का काफिला सिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचा तो दो अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर गोली चलाई। आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआई आर दर्ज की गई है गृहमंत्री ने कहा कि ओवैसी का हापुड़ जिले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, उनके आंदोलन की कोई सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को पहले नहीं भेजी गई थी। घटना के बाद वे सुरक्षित दिल्ली पहुंचे।

असदुद्दीन ओवैसी की कार पर हापुड़ जिले में 3 फरवरी की शाम को गोलीबारी की गई थी। यह घटना उस वक्त हुई, जब वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हमले के बाद केंद्र सरकार ने ओवैसी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया था। बाद में असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में पूरे घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.