diwali horizontal

मजदूरों को बंधक बनाकर इलाज करने के मामले में हरकत में चिकित्सा महकमा, अब विधिक कार्रवाई कर नकेल कसने की हो रही तैयारी

0 94

लखनऊ : मजदूरों को बंधक बनाने वाले डॉ. एमसी सक्सेना मेडिकल कॉलेज व उससे संबद्ध डॉ. आरआर सिन्हा मेमोरियल अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ने अस्पताल को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। वही मजदूरों को जबरन इंजेक्शन व वीगो लगाने वाले डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ की जानकारी मांगी गई है। साथ ही अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों व मेडिकल स्टॉफ का भी ब्यौरा मांगा गया है। हालांकि आगे की कार्रवाई को लेकर फिलहाल अफसर कुछ भी कहने से बचते दिख रहे है पर प्रकरण की गंभीरता देखते हुए कड़ी विधिक कार्रवाई के लिए जमीन जरुर तैयार करते नजर आ रहे है।

अस्पताल को जारी किया नोटिस, अस्पताल में तैनात डॉक्टर व मेडिकल स्टॉफ की मांगी डिटेल

मामला तूल पकड़ता देख स्वास्थ्य महकमा भी हरकत में आया। विभाग ने अस्पताल को नोटिस जारी करके अस्पताल प्रशासन को जवाब-तलब किया है। घटना के वक्त ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व मेडिकल स्टॉफ की जानकारी भी मांगी गई है। साथ ही कितने डॉक्टर व कर्मचारी अस्पताल में तैनात हैं। उनकी जानकारी भी मांगी गई है। साथ ही मजदूरों को अस्पताल में क्यों लाया गया? उन्हें इलाज क्यों व क्या दिया गया? यह भी कहां गया कि पूरे मामले से चिकित्सा शिक्षा विभाग को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया है ताकि उनसे जुड़े मसले में भी विधिक कार्रवाई की जा सके।

यह है पूरा मामला :

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के तहत डॉ. आरआर सिन्हा मेमोरियल हॉस्पिटल है। यह हॉस्पिटल डॉ. एमसी सक्सेना मेडिकल कॉलेज से संबद्ध है। मंगलवार अस्पताल के कर्मचारी मजदूरों को बहला फुसलाकर अस्पताल लेकर आए थे। मजदूरी व भोजन का वादा किया। काम के नाम पर मजदूरों को बेड पर सिर्फ मरीज बनकर लेटने का नाटक करने के लिए कहा गया था, पर, मजदूरों को वीगो व इंजेक्शन लगाने की प्रक्रिया अस्पताल के कर्मचारियों ने शुरू की। कई मरीजों के हाथों से खून निकलने लगा। इसको देखकर मजदूर भड़क उठे थे। अंशू नाम का मजदूर सबको चमका देकर भाग निकला था। उसकी शिकायत पर पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ था। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और फिर CMO ऑफिस के भी अफसर पहुंचे पहुंचे थे। अब सीएमओ ऑफिस की तरफ से लेटर जारी करके इलाज का ब्यौरा तलब किया गया है। और इतने बड़े पैमाने में एकत्रित भीड़ का कारण भी पूछा गया है।

क्या बोले जिम्मेदार :

लखनऊ सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक अब तक जो जानकारी आई है उसे देखकर मामला गंभीर लग रहा है। पूरे प्रकरण की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल में बंधक बनाकर जबरन इलाज करने के मामले में जवाब तलब किया गया है, जवाब मिलने पर आगे विधिक कार्रवाई होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.