
यूपी : लखनऊ पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। चुनाव के बीच कल पीएम मोदी ने एएनआई के इंटरव्यू में अखिलेश यादव और जंयत चौधरी की जोड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दो लड़कों वाला खेल तो हमने पहले भी देखा है पीएम के इस इंटरव्यू के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट पर शायराना अंदाज में तंज कसते हुए लिखा- ‘झूठ भी शरमाकर… पिछले दरवाज़े से मुँह ढँककर निकल गया… जब वो दुनिया से रूबरू हुए
झूठ भी शरमाकर… पिछले दरवाज़े से मुँह ढँककर निकल गया… जब वो दुनिया से रूबरू हुए…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 9, 2022
पीएम ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी की ओर इशारा करते हुए पीएम ने कहा था कि इतना अहंकार था कि उन्हें ‘गुजरात के दो गधे’ यह शब्द का प्रयोग किया था और उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें हिसाब दिखा दिया।
गुजरात के दो गधे’ का शब्द कहां से मिला
यह शब्द मिला था गुजरात के टूरिज्म के एक विज्ञापन से जिसमें अमिताभ बच्चन कच्छ के छोटा रण में रहने वाले जंगली गधों के बारे में बताते हैं। वह इन गधों की तारीफ करते हुए पर्यटकों को गुजरात आने को कहते हैं। अखिलेश यादव ने इसी प्रचार को लेकर तंज कसा था
अखिलेश ने किया कमेंन्टस
हम तो सदी के सबसे बड़े महानायक से निवेदन करेंगे कि आप गुजरात के गधों का प्रचार मत करिए। जिन्होंने ऐड देखा होगा जानते होंगे, बताओ कहीं गधों का भी प्रचार होता है क्या। गधों का प्रचार होने लगा तो कैसे काम चलेगा। गुजरात के लोग तो गुजरात के गधों का भी प्रचार करा रहे हैं और हम पर आरोप लगा रहे हैं कि हमने केवल कब्रिस्तान के लिए काम किया है।