diwali horizontal

पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, लाल किला हिंसा में सामने आया था नाम

0 183

दिल्ली : हरियाणा के सोनीपत में पंजाबी अभिनेता और लाल किला हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ये हादसा हरियाणा के कुंडली मानेसर यानी केएमपीएल‌ हाइवे के पास हुआ है दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे गाड़ी भी चकनाचूर हो गई है। हादसा होने की सूचना के बाद पुलिस ने शव क़ब्ज़े में ले लिया है.

किसान आंदोलन से चर्चा में आए

दीप सिद्धू उस समय चर्चा में आए थे जब पिछले साल कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्‍टर परेड निकाली उसी दौरान कुछ लोगों ने लाल किले पर चढ़कर धार्मिक झंडा लगा दिया था

इस मामले में दीप सिद्धू पर आरोप लगा था कि उन्‍होंने आंदोलनकारियों को उकसाया था इसके बाद से बताया जा रहा था कि दीप को धमकियां मिल रही थीं बता दें कि दीप सिद्धू का जन्म 2 अप्रैल 1984 को हुआ था दीप सिद्धू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फ़िल्म रमता जोगी से की थी जिसके निर्माता जाने माने अभिनेता एवं निर्माता धर्मेन्द्र थे

एक्टर ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। सिद्धू किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता बने थे और फिर उन्होंने मिस्टर ग्रासिम में हिस्सा लिया था सिद्धू ने हेमंत त्रिवेदी, रोहित गांधी और अन्य जैसे मशहूर डिजाइनरों के लिए मुंबई में रैंप वॉक किया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.