diwali horizontal

शहर में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, सामान जब्त करने के साथ वसूला जुर्माना

0 184
लखनऊ : नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के कई इलाकों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। भारी पुलिस और प्रवर्तन दल के साथ नगर निगम की टीम ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त
कराने के साथ ही संबंधित दुकानदारों व नागरिकों से जुर्माना भी वसूला। आज नगर निगम की टीम ने जोन एक में परिवर्तन चौराहे से लेकर रेजीडेन्सी, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, स्वास्थ्य भवन, पार्क रोड और सिविल अस्पताल तक अतिक्रमण हटवाए।
इसी तरह जोन चार में काल्विन काॅलेज-निशतागंज वार्ड में कै. नवनीत द्वार से हनुमान सेतु तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। यहां नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकर्ताओं से 5000 रुपए का जुर्माना वसूला। साथ ही दो ट्रक सामान भी जब्त किया।
जोन-7 में पांच घरों के बाहर जाली लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। सामान भी जब्त किया गया। इसी वार्ड में नीलगिरी चौराहा से पाॅलीटेक्निक चौराहे तक अभियान चलाकर टीम ने एक ट्रक सामान जब्त किया और अतिक्रमणकर्ताओं से 15,500 रुपए जुर्माना वसूला। यह अभियान ईटीएफ प्रभारी कर्नल सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें प्रवर्तन दल, पुलिस बल तथा अन्य सम्बन्धित स्टाफ मौजूद रहा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.