diwali horizontal

दुर्घटनाओं को दावत दे रहे जर्जर बिजली के पोल

0 101

उरई : नगर में लगे बिजली के पोल जर्जर हो चुके हैं। जर्जर हो चुके पोल से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बिजली विभाग ने सोमवार को जर्जर हो चुके 3 पोलों को बदल दिया है।

नगर में लगभग 5 दशक पूर्व लगे बिजली के पोलों में जंग लग गई है। जंग के कारण पोल जर्जर हो गए हैं। खासतौर पर जो पोल नालियों के पास लगे हैं। वह इतने जर्जर हो चुके हैं कि कभी भी गिर सकते हैं। जर्जर पोलो से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लगातार इन्हें बदलने की मांग नगरवासियों द्वारा की जा रही थी।

शिकायतों का संज्ञान लेकर बिजली विभाग ने जर्जर पोलों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, जेई पैश्वनीराम के नेतृत्व में कर्मचारी आलोक कुमार, सामीर अली, राजेंद्र कुमार ने बस स्टैंड पर लकी ग्लास के पास, इंडियन बैंक मोड़ एवं मोहल्ला बालमभट्ट में शिशु मंदिर के पास लगे खराब बिजली के पोलों को बदल दिया है।

जर्जर पोल बदलने से आसपास के दुकानदारों व निवासियों ने राहत महसूस की। मोहल्ले के बृजेश कुमार, अनिल कुमार, रामसिंह आदि ने बताया कि बिजली पोल बदलने के बाद दुर्घटना की आशंका समाप्त हो गई है। इस संदर्भ में एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि खराब पोल बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोल की उपलब्धता के आधार पर उन्हें बदलवाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.