diwali horizontal

खुश खबरी : 73 दिन बाद बाजार में आ जाएगी भारत की पहली कोरोना वैक्सीन 

0 257
सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड का ट्रायल शुरू
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी वैक्सीन जल्द आने की जताई उम्मीद
लखनऊ : पिछले आठ महीने से या यूं कहें कि साल 2020 की शुरूआत से ही पूरी दुनिया कोविड-19 का कहर झेल रही है। इस महामारी से छुटकारा पाने के लिए एक मात्र वैक्सीन से ही उम्मीद बची है। ऐसे में सभी देश जल्द जल्द से कोरोना वैक्सीन तैयार करने में जुटे हुए हैं। रूस ने तो कोरोना वैक्सीन बना लेने का दावा भी कर दिया है। भारत में भी कोरोना वैक्सीन पर युद्धस्तर पर रिसर्च चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय वैज्ञानिक जल्द ही वैक्सीन तैयार कर लेंगे।
इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत की पहली कोरोना वैक्सीन अगले 73 दिनों में बाजार में आ जाएगी। यह वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट तैयार कर रहा है। इसे ‘कोवीशील्ड’ नाम दिया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के एक अधिकारी ने बताया है कि सरकार ने हमें विशेष निर्माण प्राथमिकता लाइसेंस और 58 दिनों में वैक्सीन का परीक्षण पूरा करने में सहायता की है।
हमारी वैक्सीन की पहली खुराक का परीक्षण अंतिम चरण में है। दूसरी खुराक का परीक्षण 29 दिनों बाद शुरू होगा। अंतिम परीक्षण डाटा दूसरे खुराक से 15 दिनों बाद सामने आ जाएगा। इसके बाद हम कोवीशील्ड को बाजार में लाने की तैयारी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार अपने नागरिकों को इस वैक्सीन का मुफ्त टीका लगवाएगी।
साल के अंत तक आ जाएगी कोरोना वैक्सीन: डॉ. हर्षवर्धन
इस बीच रविवार को दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो देश की पहली कोरोना वैक्सीन इस साल के अंत तक आ जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार को कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत का पहली वैक्सीन इस साल के अंत तक उपलब्ध हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, देश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 7 जनवरी 2020 को सामने आया था।
इसी के अगले दिन हमने कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी नीति बनानी शुरू कर दी थी। रविवार को दिल्ली में डॉ. हर्षवर्धन ने एनडीआरएफ के 10 बेड वाले मेकशिफ्ट अस्पताल का उद्घाटन करते हुए यह जानकारी दी। बता दें कि वर्तमान समय में भारत में हर दिन लगभग 70 कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। देश में अब तक 50 हजार से अधिक लोगों की इस महामारी की चपेट में आकर जान भी जा चुकी है।
देश में तीन कोरोना वैक्सीन पर चल रहा ट्रायल
आपको बता दें कि वर्तमान समय में भारत में तीन कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। पहली वैक्सीन का नाम स्वदेशी रूप से कोवाक्सिन है, जिस पर भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। दूसरी वैक्सीन का नाम- जाइकोव-डी है, जिसे फार्मा कंपनी जायडस कैडिला विकसित कर रही है। तीसरी वैक्सीन कोवीशील्ड है जिसे सीरम इंस्टीट्यूट तैयार कर रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.