diwali horizontal

मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए लोग निलमथा कैंट में राधा कृष्णा मंदिर का हुआ शिलान्यास कार्यक्रम

0 178

लखनऊ : नवरात्रि पर्व में रविवार को राम नवमी के शुभ अवसर पर लखनऊ के गंगोत्री धाम कॉलोनी, इब्राहिमपुर निलमथा कैंट एरिया में श्री राधा कृष्णा के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन विधिवत पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। मन्दिर का शिलान्यास क्षेत्रीय पार्षद सुधीर राजपाल ने किया।

भूमि पूजन में गंगोत्री धाम कॉलोनी के सभी निवासियों व क्षेत्रीय जनमानस ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। भूमि पूजन के पश्चात महिलाओं द्वारा कीर्तन भजन किया गया और कन्याओं को सामूहिक रूप से भोजन करा कर सभी भक्तगणों को प्रसाद वितरण किया गया। कॉलोनी निवासी और कार्यक्रम आयोजन के प्रमुख कर्ताधर्ताओं में शामिल धर्मवीर सिंह ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने से सभी क्षेत्रीय लोगों ने काफी प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही हर वर्ग के नागरिकों ने बढ़चढ़ कर मंदिर निर्माण के लिये कहीं ईंट, मौरंग, सीमेंट, मूर्ति के अलावा नकद दान देने का शुभ कार्य किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.